दुष्कर्म में असफल होने पर पड़ोसी ने किया ये घिनौना काम, महिला की आपत्तिजनक फोटो पति को… पैसी भी किए चोरी

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स,रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप निवासी महिला की पड़ोसी युवक ने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींची। आरोप है कि इस दौरान आरोपित घर से 30 हजार की नकदी भी जबरन ले गया और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। जब असफल हुआ तो उसकी फोटो उसके पति को दिखा दी।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में एक युवक भी किराये पर रहता है। वह काफी समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए है।

कुछ दिन पहले वह जबरन उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। साथ ही कमरे से 30 हजार की नकदी भी ले गया। विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि आरोपित पहले भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। रविवार को आरोपित ने उसके पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए उसके संबंध में गलत बातें कहीं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *