शाहजहांपुर में सड़क पर हंगामा: मीट की बदबू से नाराज़ कांवड़ियों ने डीसीएम को किया आग के हवाले

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में कलान के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर हंगामा कर दिया। मांस की दुर्गंध आने पर डीसीएम में आग लगा दी।

शाहजहांपुर जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के डीसीएम वाहन से मांस की दुर्गंध आने पर कांवड़िये भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी।

शिवतेरस पर बृहस्पतिवार सुबह कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी मार्ग पर डीसीएम से दुर्गंध आने पर कांवड़ियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक के रोकने के बजाये रफ्तार बढ़ा दी। कांवड़ियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इस बीच चालक मौके से भाग गया। मांस होने की आशंका पर कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी।

कुछ देर में पूरी डीसीएम जल गई। सूचना पर कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इसके बाद डीसीएम को किनारे खड़ा करा दिया है। लोगों में आक्रोश था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार कर वाहन कैसे इस रूट में आया था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *