बालू उतारते समय डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, प्रयागराज: हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुज रहे टैंपो पर पलट गया। इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुज रहे टैंपो पर पलट गया। इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत होने जानकारी मिल रही है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टैंपो में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा दोपहर में हुआ। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हाइड्रोलिक से बालू नीचे गिराते समय डंपर टेंपो पर पलट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई है। जेसीबी की मदद से डंपर को उठाया गया। इसके बाद नीचे टेंपो में दबे लोगों को बाहर किया गया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। तीन अन्य घायल हैं, जबकि हादसे में टेंपो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *