बस्ती में वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत, एक गम्भीर

Spread the love

स्वसादेसी टाइम्स, बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर यूरिया पम्प पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है तथा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर यूरिया पम्प पर ट्रक चालक राजू उर्फ कूलेंट (32) निवासी जनपद गोण्डा, खलासी दीपक निवासी लखीमपुर खीरी तथा पम्प का कर्मचारी पृथ्वीराज (55) निवासी शंकपुर जनपद बस्ती ट्रक मे यूरिया डाल रहे थे तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे राजू उर्फ कूलेंट और पृथ्वीराज को गम्भीर चोट लग जाने से उसकी मौत हो गयी है।

तथा खलासी दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के होने के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था जिसे पुलिस ने कुछ समय बाद पुनः शुरू कराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *