छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा! कंधा टकराने पर दिल्ली में युवक के पेट में घोंपा चाकू

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, पूर्वी दिल्ली:  जगतपुरी इलाके में कंधा टकराने पर दो लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पहले युवक की जमकर पिटाई की। युवक को खून से लथपथ कर आरोपित भागने लगे। राहगीरों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया, बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

साहिल अपने परिवार के साथ जगतपुरी में रहता है। उसकी पत्नी चित्रा विहार झुग्गी में अपनी बहन के घर गई हुई थी। वह पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक अंजान शख्स को सड़क पार करवाने लगा। उसी दौरान उसका कंधा एक शख्स से टकरा गया।

इसपर वह शख्स आग बबूला हो गया और उसने पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट में घोंप दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *