बेटी के प्रेम संबंध से गुस्साई मां ने गला दबाकर कर डाली हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स,मुंबई : मुंबई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना से पहले दोनों मां – बेटी से बीच काफी विवाद ( Mumbai Crime ) हुआ था. दोनों में काफी बहस हुई इसी दौरान महिला ने अपनी आपा खो दिया और अपनी बेटी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना निर्मल नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है. पश्चिमी अपनगर बांद्रा में एक घर है,जहां 40 वर्षीय टीना बागड़े नामक महिला ने बहस के चलत अपनी 19 वर्षीय बेटी ( Mumbai Crime ) को मार डाला. हत्या का कारण बेटी का प्रेम संबंध बताया जा रहा है. दोनों के बीच बेटी के प्रेम संबंध को लेकर बहस हो रही थी. यह बहस झगड़े में बदल गया. इस दौरान बेटी ने मां के हाथ में काट लिया जिसके बाद महिला ने आपा खो दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *