लखनऊ में कोर्ट की पार्किंग में पिस्टल लेकर घुसा अपराधी, वकीलों की पड़ गई नजर- फिर जो हुआ…

Spread the love
लखनऊ : जिला एवं सत्र न्यायालय की पार्किंग में शुक्रवार दोपहर पिस्टल लेकर एक अपराधी घुस गया। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। कोर्ट में इस तरह किसी अपराधी का पिस्टल लेकर घुसने से वहां हड़कंप मच गया।

वकीलों ने पहले पीटा फिर पुलिस को सौंपा

जब अपराधी जज की पार्किंग में घुसा तो वकीलों का पारा चढ़ गया। वकीलों ने आरोपी को पहले तो जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम चंद्रपाल है। वह मड़ियागांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महानगर समेत कई थानों में केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *