स्वदेशीटाइम्स, मथुरा। Toll Tax: हाईवे पर सफर अब और महंगा हो गया है। जून से टोल की नई दरें प्रभावी हो गई हैं। एक बार गुजरने वाले वाहनों की दरों में वृद्धि के बजाय कमी की गई है, जबकि वापसी और मासिक पास की दरों में दो से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
लोकल वाहनों के मासिक पास की दरों में 10 रुपये की वृद्धि की गई है। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को जिले में टोल टैक्स अब और अधिक देना होगा।
हर वर्ष बढ़ाई जाती है टोल की दरें
सरकार सफर सुहाना बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछा रही है। नए हाईवे बनाए जा रहे हैं। मथुरा में भी बरेली हाईवे बनाया जा रहा है। आने वाले समय में कान्हा की नगरी से कहीं भी आया जा सकता है। हाईवे पर सफर करने वालों से सरकार टोल टैक्स वसूलती है। हर वर्ष टोल की दरें बढ़ाई जाती हैं।
इस वर्ष भी अप्रैल से टोल की दरें बढ़ना प्रस्तावित थीं, लेकिन चुनाव को लेकर नहीं बढ़ाई जा सकीं। अब चुनाव होने के बाद जून से हाईवे टोल पर नई दरें प्रभावी कर दी गईं। इस बार एक बार गुजरने वाले वाहनों की दरों में दरें नहीं बढ़ाई हैं। लेकिन, वापसी और मासिक पास की दरों में दो से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। लोकल वाहनों के मासिक पास में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।
टोल की नई दरें
वाहन प्रकार
सिंगल
वापसी
मासिक
हल्के वाहन
100
150
3,376
कामर्शियल हल्के वाहन
165
245
5,450
ट्रक-बस (टू एक्सल)
345
515
11,415
भारी वाहन तीन से (छह एक्सल)
535
805
17,905
वृहदाकार वाहन (10 एक्सल)
655
980
21,795
लोकल कार
00
00
340
पुरानी दरें —
वाहन प्रकार
सिंगल
वापसी
मासिक
हल्के वाहन
100
150
3,290
कामर्शियल हल्के वाहन
160
240
5,315
ट्रक-बस (टू एक्सल)
335
500
11,135
भारी वाहन (तीन से छह एक्सल)
525
785
17,460
वृहदाकार वाहन (10 एक्सल)
640
955
21,255
लोकल कार
00
00
330
एनएचएआइ इंसीडेंट अधिकारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, हाईवे पर टोल की दरों में वृद्धि की गई है। मथुरा जिले की सीमा में एक टोल आता है, इसकी दराें में कुछ प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वाहन स्वामियों को राहत देने का भी प्रयास किया गया है। सिंगल पास की दरों में पहले से कुछ