दिल्ली को पीछे छोड़कर कानपुर बना इस मामले में नंबर वन, स्थानीय लोगों को मिली यह बड़ी राहत
स्वदेशीटाइम्स, कानपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण रोकथाम में सुधार करने की रैकिंग में 131 शहरों में कानपुर पहले नंबर पर आया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम त्रैमासिक राष्ट्रीय रैकिंग जारी की है। वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए दो वित्तीय वर्ष में 15 वें वित्तीय आयोग से नगर निगम को 225 करोड़ रुपये मिले हैं।
