स्वदेशी टाइम्स, गाजियाबाद: Ghaziabad में किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित एक बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन उचित है और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन का समर्थन करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
टिकैत ने कहा कि “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे नामों और उसके पीछे की वास्तविक स्थिति की पहले जांच की जाएगी, उसके बाद ही किसी तरह का समर्थन या निर्णय लिया जाएगा।
बैठक के दौरान जिले के कई किसान मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें लोनी क्षेत्र में आवास विकास परिषद से जुड़े मुआवजे का मामला, मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध का मुद्दा, तथा तलहैटा और वेव सिटी में किसानों को उचित मुआवजा न मिलने की समस्या शामिल रही।
उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।