Azamgarh: नकल विवाद के बाद भड़के छात्र, बारिश में सड़क पर उतरकर किया परीक्षा का बहिष्कार
इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की गलती का ठीकरा पूरे परीक्षा केंद्र और सभी परीक्षार्थियों पर फोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। विरोध में कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और केंद्र से बाहर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्र सड़क पर बैठकर प्रशासन और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि यदि केंद्र पर नकल हो रही थी तो उसकी जिम्मेदारी केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा व्यवस्था की भी जांच होनी चाहिए।
सूचना मिलने पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।
बाद में सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
