चारधाम यात्रा में दर्दनाक हादसा : जोशीमठ के पास अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, एक की मौत, 17 घायल

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, चमोली : Badrinath उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के पैनी गांव के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला श्रद्धालु आरती की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।

ज्योर्तिमठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि चमोली जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 30 मई को देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के पास एक एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *