टिहरी में मुख्य सचिव का दौरा, बजरंग सेतु और हिलांस हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, टिहरी गढ़वाल : Chief Secretary Anand Bardhan टिहरी गढ़वाल दौरे पर पहुंचे  जिले में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय आजीविका से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तपोवन स्थित बजरंग सेतु और प्लास्डा में संचालित हिलांस हिमालयन भोजनालय का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने सबसे पहले तपोवन क्षेत्र में निर्मित बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की तकनीकी विशेषताओं, इंजीनियरिंग संरचना और निर्माण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें यहां आने वाले पर्यटकों, ग्राहकों की संख्या और दैनिक बिक्री से जुड़ी जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक पौधरोपण करने तथा मेन्यू बोर्ड को आकर्षक और स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार से जुड़े ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर रही है। इन पहलों को मजबूत बनाकर क्षेत्रीय विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी जाएगी।

इस दौरान सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, ईओ तपोवन अंजलि तथा बीडीओ श्रुति वत्स सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *