‘2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे यूपी में’ – नितिन नवीन
स्वदेशी टाइम्स, मथुरा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा पहुंचे। वे अक्षय पात्र में मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाजना कट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी अध्यक्ष के आगमन से भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है।
बाजना कट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अक्षय पात्र के चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात में सहभागिता की।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर रवाना हो गया। वह बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। इसके बाद का समय भोजन के लिए आरक्षित रहेगा। दोपहर में वह भाजपा विधायक राजेश चौधरी की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
शनिवार को कमिश्नर व डीआईजी ने आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाएं परखीं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शनिवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वीआईपी दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग व्यवस्था में बदलाव के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शनिवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वीआईपी दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग व्यवस्था में बदलाव के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।
