बांकेबिहारी मंदिर में सीएम व भाजपा अध्यक्ष के पहुंचने से पहले हंगामा, गोस्वामी समाज की महिलाओं को धक्का देकर बाहर निकाला

स्वदेशी टाइम्स, मथुरा : मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहुंचने से पहले हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर तकरार हुई।

मथुरा के बांकेबिहारी में रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले जमकर हंगामा हुआ। सेवायतों और गोस्वामी समाज की महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गोस्वामी समाज की महिलाएं धक्का देकर बाहर निकालने की बात कह रहीं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा दाैरे पर थे। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे थे। दोनों नेताओं का वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम था। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा था।
नेताओं के आने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने सेवायत गोस्वामी और उनके परिवार की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर में प्रवेश रोके जाने से आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे अवैधानिक बताया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *