प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, बहन का घर उजाड़ा, पति ने लगाई न्याय की गुहार

स्वदेशी टाइम्स, उत्तराखंड : इस समय की दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी यानी छोटी बहन के होने वाले पति के साथ भाग गई है। महिला घर से नकदी और गहने साथ लेकर फरार हुई है। मामले की जानकारी पर पीड़ित पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के हापुड़ में से सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग भाग गई है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से काम का बहाना बनाकर निकली थी। इसके बाद घर वापिस नहीं लौटी है। घर से नकदी और गहने भी गायब है। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने होने वाले जीजा के साथ भागी है। बताया गया कि छोटी साली के रिश्ते के बाद से उसकी पत्नी का नंबर युवक ने लिया था। बताया गया कि उसकी शादी 12 साल पहले यूपी की ही रहने वाली मोहिनी के साथ हुई थी।

आरोप है कि दोनों फोन पर बातचीत किया करते थे। इसके बाद युवक ने उसकी पत्नी को मिलने के लिए भी बुलाया। पति के रोकने पर घर में झगड़ा करती थी। इसी बीच एक दिन युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और दोनों एक साथ भाग गए है। मामले में पुलिस ने आरोपी मोनू और उसके भाई लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही महिला को बरामद कर सौंप दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *