गायत्री तीर्थ शांतिकुंज शताब्दी समारोह: राज्यपाल ने बैरागी कैंप में किया भूमि पूजन
स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में सबसे पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया है। इसमें राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह की शुरुआत हो गई है। आज प्रथम चरण में वसुधा वंदन समारोह बैरागी कैंप में शुरू हो गया है। सबसे पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया है। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
