Roorkee: अकल्पनीय खजाना; महिला के पास असीमित रकम, गिनती नहीं थमी
स्वदेशी टाइम्स, मंगलौर (रुड़की ): रुड़की मंगलौर में दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास से खजाना मिला। महिला यहां करीब 13 साल से रह रही थी। लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके पास से प्लास्टिक के थैले से काफी पैसे मिले।
मंगलौर कस्बे में 13 साल से रह रही दिमागी रूप से कमजोर महिला के पास लगभग एक लाख रुपये की नकदी मिली है। नकदी को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है।
