Chardham Yatra 2025: गंगोत्री धाम के कपाट बंद, मां गंगा की डोली रवाना
स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी: आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के 25 नवंबर अपराह्न 2.56 बजे बंद होंगे।
चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। आज 11.30 बजे गंगोत्री में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकालीन के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने पर धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा भी तैयार है। मंदिर को भव्य रूप से सजा दिया गया है। कपाट बंद होने के बाद अब यहीं मां गंगा के दर्शन होंगे।
50 लाख पार हो जाएगा यात्रियों का आंकड़ा
21 अप्रैल तक चारधाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं, अब तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा।
