Uttarakhand: पर्यटन से जुड़ेगा छोटा कैलाश, मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार
ख़बर रफ़्तार, भीमताल: भगवान शिव के धाम से विख्यात आदि छोटा कैलाश मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
भगवान शिव के धाम से विख्यात आदि छोटा कैलाश मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आदि छोटा कैलाश में हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं।
