Uttarakhand: अलर्ट मोड, चार दिन सतर्कता, बारिश-बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर जिले में अत्यधिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश आने वाले दिनों में और परीक्षा लेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने जिलों में बारिश के मद्देनजर रेड और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कई जिलों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।
एक सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में अत्यधिक बारिश होने के कारण रेड अलर्ट और बाकी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। दो सितंबर को भी देहरादून, चमोली, बागेश्वर जिलों में अधिक बारिश के कारण रेड व बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
