Karanprayag: गौचर-कमेड़ा में मलबे ने रोका सफर, फंसी बस और लंबी वाहन कतारों से यात्री परेशान
स्वदेशी टाइम्स, कर्णप्रयाग (चमोली): सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंस गई। यहां कई सड़कों पर भारी मलबा आने से गांवों का संपर्क टूट गया है।
सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंसने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस को निकलाने की कोशिश की जा रही है। पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण हाईवे बंद हो गया है। बीआरओ द्वारा बोल्डरों को हटाने का प्रयास जारी है।
वहीं कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से यह मार्ग कई स्थानों पर बंद है। कनखुल तल्ला के पास शनिवार सुबह फिर से मलबा गिरा। पिछले 24 घंटे से मार्ग पूरी तरह बंद है, जिससे कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार से संपर्क कट गया है।
