घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गांव में फैली दहशत
स्वदेशी टाइम्स, देवप्रयाग : महिला मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गई थी। यहां घनी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उसपर हमला कर दिया।
टिहरी में देवप्रयाग ब्लॉक के गढ़ाकोट गांव में जंगली भालू ने दूसरी बार हमला कर एक और महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है।
ग्राम प्रधान विजय सिंह असवाल ने बताया सोमवार सुबह गढ़ा कोट निवासी गुड्डी देवी(45) पत्नी जोत सिंह मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गई थी।
