केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, वाराणसी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां एक पंच सितारा होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरु हो गयी। बैठक में सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद हैं।

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *