कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में बढ़ी सतर्कता

Spread the love

केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वदेशी टाइम्स, मुरादाबाद: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्क रहने की गाइडलाइंस जारी की है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में सतर्कता बरती जा रही है। चिकित्सकों को मरीजों को कोविड से संबंधित सावधानियों की जानकारी देने के लिए निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिया है। कोविड के लक्षण दिखने वाले मरीजों की जांच कराने के बाद ही इलाज करने के लिए कहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *