महानगर में जेसीबी से सड़क की पटरियों व सार्वजनिक नाले पर किए अतिक्रमण
गुरहट्टी से होकर कोतवाली रोड, गंज बाजार, अमरोहा गेट आदि क्षेत्र में चला अभियान
खबर रफ़्तार, मुरादाबाद: नगर निगम की टीम ने मंगलवार को महानगर में रोस्टर के अनुरुप गुरहट्टी चौराहे से कोतवाली रोड, गंज बाजार, अमरोहा गेट होते हुए मंडी चौक तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जेसीबी से सड़क की पटरियों व सार्वजनिक नाले पर किए अतिक्रमण को तोड़ दिया। व्यापारियों के विरोध को दरकिनार करते हुए टीम ने कार्रवाई की।
