यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया, 1016 उम्मीदवार सफल, देखें लिस्ट

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को की गई। इसके साथ ही UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष 1016 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

साथ ही, UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।  UPSC द्वारा जारी चयनित उम्मीदवार की पूरी सूची इस लिंक से देखें।

UPSC CSE 2023 Final Result: ये हैं टॉप 10 सफल उम्मीदवार

रैंक रोल नंबर नाम
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2 6312512 अनिमेष प्रधान
3 1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 6312407 रुहानी
6 0501579 सृष्टि डबास
7 3406060 अनमोल राठौड़
8 1121316 आशीष कुमार
9 6016094 नौशीन
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

UPSC CSE 2023 Final Result: 9 अप्रैल तक हुए थे इंटरव्यू

बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 फरवरी को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था, जिसके नतीजे 12 जून को घोषित किए गए थे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 24 सितंबर तक किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के द्वितीय चरण यानी साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण का आयोजन तीन चरणों में 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और फिर 18 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया था। इसके बाद अब अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा किए जाने का इंतजार समाप्त हो गया है।

UPSC CSE 2023 Final Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची (UPSC CSE 2023 Select List) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की गई। इस लिस्ट में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में नियुक्ति हुए आयोग संस्तुति किए गए उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी की जाएगी। इस लिस्ट को आमतौर टॉपर्स लिस्ट (UPSC Toppers List 2023) कहा जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *