महाशिवरात्रि में निकाली जा रही थी शिव बारात तभी हो गया बड़ा हादसा, करंट की चपेट में 14 बच्चे झुलसे
स्वदेशी टाइम्स, कोटा : राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्री के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स सभी का इलाज कर रहे है।
