दिल्ली में चलती कार से स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने SUV को किया जब्त, VIDEO वायरल

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया फॉलोअर्स जुटाने के लिए सड़क पर चलती कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने का एक ट्रेंड सा चल गया है। आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।

ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है। जहां नजफगढ़-राजौरी गार्डन रोड पर चलती कार का गेट खोलकर स्टंट किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार जब्त कर ली है।

पहचान छिपाने के लिए हटाई नंबर प्लेट

आरोपी चालक ने स्टंटबाजी के दौरान पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन की नंबर प्लेट हटाकर गाड़ी की पहचान छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की टीम ने थाना राजौरी गार्डन से उस एसयूवी कार को जब्त कर लिया है।

बता दें कि इस संबंध में पुलिस को आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) राजौरी गार्डन द्वारा एक शिकायत दी गई थी, जिसमें कुछ वाहनों द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस शिकायत का संज्ञान लिया और आईपीसी की धारा 279 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इस मामले में अपराधी की पहचान उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए स्टंट वीडियो से की गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन खतरनाक स्टंटों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ने के लिए ठोस प्रयासों के साथ आगे की पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *