गणेशोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बुधवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया है। इसके अलावा पूरे देश में धूमधाम से लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित कर रहे हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। सुबह से ही चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।


