जनता दरबार में ज़हरीला पदार्थ खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, विधायक पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंचा। जानकारी हुई तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा विधायक के उत्पीड़न से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने का आरोप है।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंच गया। उसने वहां पर तैनात सिक्योरिटी स्टॉफ को यह बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फौजी का आरोप है कि उसने गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *