गुरु पूर्णिमा 2025: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजनों का भी विधि विधान से पूजन-अर्चन कर श्रद्धा निवेदित की और लोक कल्याण के पथ पर मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *