भारत नेपाल सीमा पर SSB ने 7 युवकों को किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित वॉकी टॉकी मिलने से शक गहराया

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बहराइच : एसएसबी की टीम ने भारत नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित वॉकी टॉकी के साथ सात युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों को जेल भेज दिया गया है।

भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा से एसएसबी ने सात युवकों को प्रतिबंधित वॉकी टॉकी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक बहराइच, बिजनौर, कुशीनगर और महाराष्ट्र के पुणे से हैं।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि वो कैटरिंग का काम करते हैं और इस दौरान वॉकी टॉकी का प्रयोग करते हैं। उनके खिलाफ दूर संचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवकों को प्रतिबंधित वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के आरोप में जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *