वजन इतना कि चलने फिरने के लिए हो गई लाचार…मोटापे से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, मैनपुरी : मैनपुरी में मोटापे से परेशान 45 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। थायराइड की वजह से उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा था। वे चलने-फिरने लायक भी नहीं रहीं।

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव जवापुर की रहने वाली 45 वर्षीय शकुंतला देवी थाइरायड बीमारी से ग्रसित थीं। उनका वजन लगातार बढ़ रहा था। जिस कारण से चलने फिरने में भी परेशानी होती थी। परेशान होकर रविवार की रात महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को किशनी पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना क्षेत्र के गांव जवापुर के रहने वाले राधाकृष्ण अहमदाबाद में रह कर नौकरी करते हैं। उनका पुत्र भी बाहर नौकरी करता है। बहू गांव में अपनी सास शकुंतला देवी के साथ रह रही थी। शकुंतला देवी थाइरायड की बीमारी से ग्रस्त थीं और लगातार उनका वजन बढ़ रहा था। जिस वजह से उन्हें चलने फिरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। थाइरायड का इलाज भी चल रहा था।
रविवार की रात बीमारी से परेशान होकर शकुंतला देवी ने घर के कमरे में लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह बहू जब उनके कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। घर से शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। महिला की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *