तापमान में गिरावट पर गर्मी से राहत नहीं, तेज धूप और गर्म हवा ने झुलसाया

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार को तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गर्म हवाओं के थपेड़ों और तपिश से राहत नहीं मिली। दोपहर में बाजारों या अन्य कार्य के लिए निकले लोग बेहाल दिखे। शहर के बाहरी हिस्साें में सड़कों पर सन्नाटे जैसे स्थिति रही। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकले। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने लगी। गुरुवार के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही लेकिन, गर्मी अपने चरम पर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 41.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिन भीषण गर्मी रहेगी। दिन में बादल छाए रहेंगे। 15 और 16 जून से बारिश की संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक हवा चलेगी। प्रदेश में कई जगह पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सूरज की गर्मी और हवा में नमी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। नमी अधिक होने से “हीट इंडेक्स” बढ़ा हुआ है, जिससे “फील लाइक टेम्प्रेचर” वास्तविक तापमान से ज्यादा लगता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *