पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया अनावरण
स्वदेशी टाइम्स, कलकत्ता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू ट्रेन सेवा का ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया।पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर बंगाल का एक क्षेत्र हमारे उत्तरी पूर्वी राज्यों का द्वार है और यहां से पड़ोसी देशों के साथ व्यापार के रास्ते भी जाते हैं। इसलिए इन 10 वर्षो में बंगाल और विशेषकर नॉर्थ बंगाल का विकास भी हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है…
पीएम मोदी ने रेलवे लाइन विद्युतीकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिससे उत्तरी पश्चिमी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में 3100 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
