तीन हिस्सों में बनेगी Ranbir Kapoor की फिल्म ‘रामायण’, पढ़िए क्या होगी पहले भाग की कहानी?

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली :  एनिमल ने रणबीर कपूर के लिए करियर के दरवाजे कुछ इस कदर खोले कि अब आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ की अपार सफलता के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार अदा करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।

इस फिल्म के लिए रणवीर एक बार फिर से क्लीन शेव लुक में कुछ दिनों पहले स्पॉट किये गए थे। ‘रामायण’ को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। स्टारकास्ट के बाद अब हाल ही में जो नई जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नितेश तिवारी माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ को एक नहीं, बल्कि तीन हिस्सों में बनाने वाले हैं।

रामायण’ के पहले पार्ट में कहां तक की दिखाई जाएगी कहानी

महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण में श्रीराम और माता सीता के जीवन की कहानी को विस्तार से किताब में उतारा गया था। रामायण पर अब तक शोज बन चुके हैं, जिसमें माता सीता और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अयोध्या के सफर से लेकर वनवास जाने तक की कहानी को सादगी से दर्शाया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी चाहते हैं कि वह फिल्मी पर्दे पर भी ‘रामायण’ को विस्तार से बताए, जो दो ढाई घंटे में दिखाना नामुमकिन है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण तीन पार्ट में बनेगी। पहले पार्ट में श्री राम और उनके परिवार की ‘अयोध्या’ की कहानी को दिखाया जाएगा।

कैसे माता सीता से उनका विवाह हुआ। उनके 14 साल का वनवास और रावण द्वारा सीता हरण। इस रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि पहले पार्ट में सिर्फ रावण के सीता को हरने कहानी दिखाई जाएगी।

रामायण के दूसरे और तीसरे पार्ट में ऐसे आगे बढ़ेगी कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ का पहला पार्ट जहां सीता के हरण पर खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरे पार्ट में भगवान राम और उनके भ्राता लक्ष्मण की वानर सेना से मुलाकात दिखाई जाएगी। इसके अलावा इसी पार्ट में वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल बनाने की कहानी को विस्तार से निर्देशक नितेश तिवारी फिल्मी पर्दे पर उतारेंगे। लास्ट और तीसरे पार्ट में श्रीराम और रावण के युद्ध को दर्शाया जाएगा।

इस युद्ध में कैसे रावण को हराकर राम सीता को वापस ले जाते हैं, ये दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान, यश-रावण और साई पल्लवी- माता सीता की भूमिका अदा करेगी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *