Mafia Atiq के गुर्गों पर फिर से पुलिस की टेढ़ी नजर, अशरफ के साले व प्रधान समेत इन पर कसेगा शिकंजा; जल्द होगी गिरफ्तारी
स्वदेशीटाइम्स, प्रयागराज: लोकसभा चुनाव की समाप्ति के साथ ही एक बार फिर पुलिस की नजर माफिया अतीक के गुर्गों, करीबियों और सहयोगियों पर टेढ़ी हो रही है। खासकर ऐसे शख्स जिनके खिलाफ हाल-फिलहाल में मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनके खिलाफ अब कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके साथ ही कई मुकदमाें में वांछित चल रहे माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर, प्रधान सिबली सहित अन्य पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तारी की कवायद तेज की जाएगी।
बताया गया है कि धूमनगंज, शाहगंज, पूरामुफ्ती, खुल्दाबाद, करेली, एयरपोर्ट थाने में माफिया अतीक और उसके परिवार से संबंध रहने वाले कई शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें ज्यादातर मुकदमे रंगदारी मांगने, धमकी देने और घर पर चढ़कर हमला करने के लिखे गए हैं।
