जिस हरदीप निज्जर की हत्या के बाद आई भारत-कनाडा के रिश्तों में दरार, उसका आरोपी कनाडाई कोर्ट में हुआ पेश
ओटावा। कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के केस में भारतीय मूल के नागरिक अमनदीप सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निज्जर की हत्या में 22 साल के संदिग्ध अमनदीप सिंह बुधवार को सरे की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद मामले को अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया।
कोर्ट ने अमनदीप सिंह को इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार तीन सह-आरोपियों के साथ 21 मई को फिर से पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।
