नाबालिग से तीन युवकों ने 20 दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, बाद में घर के पास छोड़ हुए फरार
स्वदेशी टाइम्स, लुधियाना: लुधियाना में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी घरेलू विवाद के कारण परिजनों से रुठ कर घर से भाग गई थी। लुधियाना (Ludhiana News) के ढंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया।
20 दिन तक तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
बताया जाता है कि युवक किशोरी को एक अपने कमरे ले गया। 20 दिन तक उसे अपने पास रखा जहां तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। काम न दिलाने पर जब किशोरी ने आरोपित युवकों से झगड़ा किया तो युवक किशोरी को उसके घर के नजदीक छोड़कर फरार हो गए।
थाना हैबोवाल की जगतपुरी चौकी पुलिस (Ludhiana Police) ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जानकारी देते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि किशोरी किसी पहचान वाले युवक से बातचीत करती थी। जिस पर परिजनों ने उसे डांट दिया था और रुठ कर वह घर से चली गई।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
8 अप्रैल को वह घर से गई थी। उसके परिजन पुलिस (Punjab Police) के पास 16 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश की। 25 अप्रैल को बदमाश किशोरी को मल्ली फार्म हाउस नजदीक छोड़कर फरार हो गए।
