UP Board Result: कभी भी हो सकता है यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट डेट का ऐलान, UPMSP जारी करेगा नोटिस
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट घोषित किये जाने से संबंधित महत्वपूर्ण खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के निर्देश पर क्षेत्रीय अपर सचिवों ने मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा स्टूडेंट्स को दिए गए अंकों का मिलान भी कर लिया गया है। अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा।
