असम में 10 साल के BJP शासन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान, राहुल गांधी पर साधा निशाना
स्वदेशी टाइम्स, गुवाहाटी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम के 10 साल के शासन के दौरान हुए विकास की तारीफ की है। जागीरोड में आयोजित चुनावी रैली में नाबिन ने घुसपैठियों को बाहर करने के प्रयासों और राज्य की सुरक्षा पर भी जोर दिया। जानिए क्या कहा?
असम में 10 साल के BJP शासन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान असम ने अभूतपूर्व विकास देखा है और लोगों को यह याद रखना चाहिए कि इससे पहले प्रदेश की स्थिति कैसी थी। एक चुनावी रैली में बोलते हुए नवीनन ने कहा भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर करने का काम भी किया गया है। असम की जनता को यह याद रखना चाहिए कि पहले की सरकारों ने क्या किया था।
