रेलवे ट्रैक पर भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां हरिद्वार-लक्सर रेलवे ट्रैक पर एक भयानक हादसा हुआ है। घटना में 23 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्सर-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर सीधडु रेलवे ट्रैक के पास हुई। जहां बुधवार को एक युवक ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। हांलाकि, रेलगाड़ी की गति धीमी थी, लेकिन युवक का संतुलन बिगड़ गया। जिस वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर मौत हुई है। बताया गया कि युवक हरिद्वार से ट्रेन से लक्सर आ रहा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। मृतक की पहचान सुमित (उम्र 23 वर्ष) निवासी सीधडु के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि युवक की लापरवाही से उसकी जान गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *