फतेहाबाद लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
स्वदेशी टाइम्स, फतेहाबाद : फतेहाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि धमकी डीसी की मेल पर आई है।
फतेहाबाद लघुसचिवालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लघुसचिवालय को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है और एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
