रुद्रपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी, किसानों से सीधा संवाद

स्वदेशी टाइम्स, रुद्रपुर : Shivraj केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे। दोनों नेताओं का दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम जिसमें किसानों से संवाद और कृषि से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री सुबह दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सीधे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तराई भवन पहुंचे। यहां सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक रतन सिंह सभागार में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में उन्होंने भाग लिया।

सम्मेलन के बाद दोनों नेता रुद्रपुर के गांधी मैदान पहुंचे, जहां ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों से मुलाकात की। इस दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि तकनीकों और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा ।