कासगंज में आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा को लेकर विवाद

स्वदेशी टाइम्स, कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान विवाद हो गया, जिससे दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव चहक गुनार का है, जहां मंगलवार शाम शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

जानकारी के अनुसार, दलित पक्ष द्वारा आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसका यादव पक्ष ने विरोध किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर, बुग्गी और थ्रेशर खड़े करके मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और जुलूस को उस रास्ते से निकलने से रोक दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हो सकी। इसके बाद सहावर सीओ शाहिदा नसरीन समेत भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तनाव के दौरान गांव में पथराव की भी सूचना मिली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गांव में करीब 30 साल पहले भी शोभायात्रा को लेकर इसी तरह का विवाद हो चुका है। फिलहाल पुलिस हालात को नियंत्रित करने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *