योगी आदित्यनाथ ने किए बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन, ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

स्वदेशी टाइम्स, वाराणसी : सीएम योगी शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव के दर्शन किए। इसके बाद सीएम ने काशी से ही पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में काशी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया।

कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बच्चों संग काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुद बच्चों के कंधे पर स्कूल बैग पहनाया और किताबें दी। उनसे हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री 9.15 बजे सुबह कार्यक्रम स्थल पहुंचे और 10.50 बजे स्थल से रवाना हुए।
इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों और मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं: सीएम योगी
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।
CM Yogi offered prayers at Kashi Vishwanath Dham and Baba Kaal Bhairav and launched School Chalo Abhiyan
शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच पर पांच निपुण विद्यालय, पांच निपुण बच्चे व पांच नव प्रवेशी बच्चों को सम्मानित किया।
शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *