सीमए योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बीते नौ साल में हुए विकास कार्यों का किया वर्णन
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में बीते नौ साल में हुए विकास कार्यों का वर्णन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है।
