चलती बस के इंजन में भड़की आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; बस में सवार थे 28 बच्चे
स्वदेशी टाइम्स, पिलखुवा : गनीमत रही कि घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद स्कूल कर्मचारियों के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं और आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर पिलर नंबर 65 के पास सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस के चालक परिचालक व आस-पास के लोगों ने बस में सवार 28 बच्चों को तुरंत नीचे उतारा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
