LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून/मुंबई: लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (LUCC) घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी और किशन जैन के रूप में हुई है। दोनों को मुंबई से हिरासत में लिया गया।

सीबीआई के अनुसार, दोनों आरोपी कथित तौर पर मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी से जुड़े धन को विभिन्न संपत्तियों की खरीद में निवेश करने में मदद कर रहे थे। जांच एजेंसी अब उनके वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

क्या है LUCC घोटाला?

LUCC कंपनी पर उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उत्तराखंड पुलिस की जांच में सामने आया था कि कंपनी ने प्रदेशभर के लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ितों में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर, गृहणियां और निम्न आय वर्ग के लोग शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी सक्रिय थी। विभिन्न राज्यों में इसके खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई CBI जांच

मार्च 2025 में मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी। इसके बाद दायर अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 17 सितंबर 2025 को पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

सीबीआई अब घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका, निवेशकों के पैसे के उपयोग और कथित संपत्ति निवेश नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *